यशवंत राठौर
01 July, 2025
मनासा में एक किसान गले में आवेदनो की माला डाल अचानक धरने पर बैठ गया…मामला बड़ा तो ‘साहब’ पहुंचे मौके पर…अब एसडीएम ने जारी किया बयान
मनासा। एक किसान ने चौराहे पर अचानक धरना शुरू कर दिया। किसान का आरोप है की उसके खेते पर आने जाने का रास्ता पड़ोसी दबंग खेतमालिकों ने बंद कर दिया है। मामले में एसडीएम ने हस्तक्षेप किया और विकलांग किसान को रास्ता दिलाने का आश्वासन दिया है।
4 साल से चल रहा विवाद
ग्राम भदवा के एक किसान कारूलाल गायरी ने अचानक मनासा के कारगिल चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। 1.7.2025 को दोपहर 12 बजे के करीब धरने पर बैठे किसान ने बताया कि उसके पिता ने 40 साल पहले भदवा में उक्त खेत खरीदा था। वर्षो से इस खेत पर खेती किसानी के उद्देश्य कारुलाल के परिवार का आना जाना हैं। करीब 4 साल पहले भी रामेश्वर रतनलाल गुर्जर निवासी भदवा ने विवाद करते हुए खेत पर जाने का रास्ता यह कहकर बंद कर दिया की यहाँ से कोई रास्ता नही है।
अपनी ही जमीन पर जाने के पहले जाना पड़ता है पुलिस के पास
एसडीएम पवन बारिया ने की किसान की सुनवाई
कारूलाल गायरी का कहना है की,"चूंकि मैं शारीरिक तौर पर विकलांग हूँ इसलिए विरोधी पक्ष मुझ पर दादागिरी करता है"। विवाद के बाद कारुलाल ने कुकड़ेश्वर तहसील कार्यालय में आवेदन दिया जिस पर वर्ष 2024 में आदेश के बाद पटवारी और गिरधावर ने मौके पर पहुँच कर रास्ता खुलवाया था। लेकिन कुछ ही समय बाद पड़ोसी रामेश्वर द्वारा रास्ता पुनः बंद कर दिया गया और कारुलाल के खेत पर आने जाने पर रोक लगा दी गई। परेशान हो कर कारुलाल चौराहे पर धरने पर बैठ गया। कारुलाल का कहना है, की “मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूँ। यहाँ तक की जब भी अपने खेत पर फ़सल कटाई के लिए जाना होता है तो मैं डर के कारण में पुलिस को सूचित करता हूँ और पुलिस के आने के बाद ही में धान निकाल पाता हूं”।
मोके पर पहुँचे तहसीलदार
धरने की सूचना मिलते ही मनासा तहसीलदार श्री निगम मोके पर पहुँचे और फरियादी कारूलाल को आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया ।
"कारूलाल के खेत का रास्ता पहले भी खुलवा दिया गया था , सूचना मिली है की इसे फिर से बंद कर दिया गया है जिसकी जानकारी हमें नही थी। इनके खेत के पास शासकिय जगह है जहाँ से इनके खेत पर जाने का रास्ता जल्द से जल्द खुलवाया जाएगा" - पवन बारिया, SDM मनासा
यह भी पढ़ें - एम्बुलेंस नहीं पहुंची समय पर, छोटे व बड़े अस्पताल ने भी किया रेफर...प्रसूता महिला और बच्चे की उदयपुर के रास्ते मौत