ताजासमाचार

नीमच के रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता को मिला रोटरी का दोहरा सम्मान, ‘ग्लोबल ग्रांट विज़नरी’ और ‘एक्ज़ेम्प्लेरी सर्विस अवार्ड’ से हुए सम्मानित

डेस्क न्यूज़ 21 July, 2026 सामाजिक

डायलिसिस मशीनें उपलब्ध कराने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, किडनी रोगियों को मिल रहा राहत का सहारा

नीमच। सामाजिक सेवा और मानवीय सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटरी क्लब नीमच के सक्रिय सदस्य रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता को रोटरी अंतर्राष्ट्रीय मंडल 3040 द्वारा दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। रोटरी अंतर्राष्ट्रीय मंडल 3040 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे सुशील मल्होत्रा एवं मंडल की प्रथम महिला रूबी मल्होत्रा ने रोटरी सत्र 2025-26 के अंतर्गत रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता को ‘रोटरी ग्लोबल ग्रांट विज़नरी अवार्ड’ तथा ‘एक्ज़ेम्प्लेरी सर्विस अवार्ड’ (अनुकरणीय सेवा पुरस्कार) प्रदान कर सम्मानित किया।

रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता को यह सम्मान रोटरी फाउंडेशन के ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट के तहत रोटरी क्लब नीमच द्वारा रोटरी फाउंडेशन एवं दानदाताओं के सहयोग से नीमच मानव सेवा समिति को चार अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें उपलब्ध कराने में उनके विशेष एवं सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है।

सम्मान समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे सुशील मल्होत्रा ने कहा कि रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता के प्रयासों से नीमच एवं आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिली है। नीमच मानव सेवा समिति के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को कम खर्च अथवा निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध हो रही है, जो समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है।

इस उपलब्धि पर रोटरी क्लब नीमच के अध्यक्ष (सत्र 2025-26) रोटे गिरधारीलाल गोयल सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता को बधाई देते हुए इसे क्लब और जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

Related Post