ताजासमाचार

कोर्ट और शासन के आदेश भी बेअसर, लक्ष्मी नारायण मंदिर की जमीन पर कब्जा हटाने की पुजारी ने लगाई गुहार

डेस्क न्यूज़ 21 July, 2026 अन्य

नीमच। जिले के रामपुरा क्षेत्र के मान्या खेड़ी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग लेकर मंदिर के पुजारी हर्षवर्धन उपाध्याय मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जनसुनवाई में उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटवाने और स्थायी रूप से कब्जा दिलाने की मांग की।

पुजारी हर्षवर्धन उपाध्याय ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने मंदिर की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा उन्हें अब तक तीन बार भूमि का कब्जा दिलाया जा चुका है, लेकिन हर बार भूमाफियाओं द्वारा दोबारा कब्जा कर लिया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शासन और न्यायालय के आदेश होने के बावजूद अब तक स्थायी रूप से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। 

पुजारी ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

Related Post