ताजासमाचार

लायंस क्लब प्लेटिनम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज मलिक के कार्यकाल का शानदार आगाज़: क्लब ने डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

डेस्क न्यूज़ 02 July, 2026


नीमच। लायंस क्लब नीमच प्लेटिनम द्वारा 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उनके समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों को सम्मान पत्र भेंट किए गए तथा क्लब सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।


यह आयोजन लायंस क्लब नीमच प्लेटिनम के नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज मलिक के कार्यकाल और लायंस सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब नीमच प्लेटिनम के अध्यक्ष पंकज मलिक, सचिव शशि पोरवाल, कोषाध्यक्ष वैभव डोसी सहित विकास लोढ़ा, रवि दुआ, अनुराग सक्सेना, गौरव मेहता, रिंकू गुलाटी, सनी पोरवाल, अचीन गर्ग, मोहम्मद आरिफ एवं विवेक मंडवारिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के सचिव शशि पोरवाल ने बताया कि चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समाज के विकास, प्रगति और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके योगदान का सम्मान करना सामाजिक संस्थाओं का दायित्व है। उन्होंने बताया कि लायंस जोन 3233-E में भी इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नीमच के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.राजेंद्र एरन, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. आदित्य भंडारी, डॉ. आर.के. भंडारी, डॉ. दीपक सिंहल, डॉ. अनूप मंगल, डॉ. सुरभि मंगल, डॉ. अर्नव चंदेल, डॉ. प्रियंका कदम, डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. यशवंत पाटीदार, डॉ पवन ओझा, डॉ स्वप्निल वधवा, डॉ. कमलेश पाटीदार एवं डॉ. नीलेश पाटीदार का सम्मान किया गया। 

वहीं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में सीए रौनक मोटवानी, सीए आदित्य खटोड़, सीए नकुल जैन, सीए दीप्ती जिंदाणी, सीए महक जैन एवं सीए प्रकाश मंडवारिया का सम्मान किया गया। 
सम्मान समारोह की उपस्थित जनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने सराहना की। सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने लायंस क्लब नीमच प्लेटिनम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब प्लेटिनम क्लब अध्यक्ष पंकज मलिक, सचिव शशि पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष वैभव डोसी ने सभी अतिथियों, सम्मानितजनों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Post