डेस्क न्यूज
22 May, 2026
नीमच। शहर में आज साहित्य की एक खूबसूरत शाम सजने जा रही है, जहां शब्दों के माध्यम से भावनाओं की अभिव्यक्ति देखने को मिलेगी। कृति संस्था के महिला प्रकोष्ठ द्वारा कवियत्री गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर की कवयित्रियां अपनी रचनाओं के जरिए अलग-अलग रंग बिखेरेंगी।
कार्यक्रम 23 मई 2026, शनिवार को रात्रि 8:30 बजे विकास नगर स्थित आयोजन स्थल पर आयोजित होगा। आयोजकों ने शहर के साहित्य प्रेमियों से इसमें शामिल होकर इस काव्य संध्या का हिस्सा बनने की अपील की है।
गोष्ठी में सविता चौधरी, प्रियंका कवीश्वर, उमा शुक्ला, माधुरी चौरसिया, महक शर्मा, रेणुका व्यास, पंकज धींग, निर्मल अग्रवाल, वंदना नाटेश्वरी, वर्षा पटवा और अलका चोपड़ा सहित कई कवयित्रियां अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ करेंगी।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम शहर की साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देते हैं और रचनाकारों को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है।