ताजासमाचार

मुर्छित होकर गिरे जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी की मौत, स्टाॅफ और आमजनों में मचा हड़कंप - डाॅक्टर्स भी हैरान

डेस्क न्यूज़ 11 July, 2025

 

नीमच। शुक्रवार को एक्स-रे मशीन ऑपरेटर प्रवीण परिहार अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहा डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी के रूप में पदस्थ प्रवीण परिहार प्रतिदिन की तरह आज भी ड्यूटी के लिए सुबह 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल तक पहुंचते ही उन्हें चक्कर आया और वे गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक प्रवीण पिता ग्यारसीलाल परिहार मूल रूप से ग्राम देवरी खवासा के रहने वाले थे और वर्तमान में नीमच शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र में निवासरत थे। वे लंबे समय से जिला अस्पताल नीमच में एक्स.रे मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

छोटे भाई प्रमोद परिहार ने बताया कि प्रवीण प्रतिदिन की तरह समय पर तैयार होकर अस्पताल जाने निकले थे। लेकिन जैसे ही बाहर बाइक तक पहुंचे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल स्टाफ ने प्रवीण परिहार के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया ओर उन्हें दो मिनट का मोन रख श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Post