ताजासमाचार

लायंस क्लब, मनासा को प्रांतीय अधिवेशन में किया गया सम्मानित

डेस्क न्यूज 30 June, 2025

मनासा। लायंस क्लब का प्रांतीय अधिवेशन किशनगढ़, राजस्थान में संपन्न हुआ। अधिवेशन में मनासा लायंस क्लब को अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मनासा लायंस क्लब अपनी सेवा गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहा है। प्रांतीय अधिवेशन में लायंस क्लब को पांच अवार्ड मिले। प्रांतीय अधिवेशन में लायन अशोक मालपानी (जोन चेयरपर्सन) को अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं लायन रमेश मूंदड़ा को डायमंड अवार्ड, लायन अध्यक्ष दिनेश झँवर को एक्सीलेंस अवॉर्ड, सचिव महेश राठी को एप्रीसिएशन अवार्ड एवं लायंस क्लब मनासा को मेंबरशिप ग्रोथ हेतु एप्रीसिएशन अवार्ड से  सम्मानित किया गया ।

किशनगढ़ में ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों के शौर्य के सम्मान में एक तिरंगा रैली भी निकाली गई जिसमें लायंस क्लब मनासा से अशोक मालपानी, दिनेश झँवर, विष्णु सोनी, एम के डे और  महेश राठी सम्मिलित हुए।

Related Post