डेस्क न्यूज़
07 July, 2026
अपराध
नीमच, 07 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत नीमच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क पर एक और बड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में जीरन पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयां की हैं। इन कार्रवाइयों में करीब 35 लाख रुपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ जब्त कर कुल चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।
पहली कार्रवाई: हरकियाखाल के पास घेराबंदी, पंजाब नंबर के ट्रक से 30 किलो डोडाचूरा बरामद
7 जुलाई 2026 को जीरन पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र हरकियाखाल के पास तत्काल नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान पंजाब पासिंग के एक संदिग्ध ट्रक (नंबर: PB-13 BH 3407) को रोका गया।

दूसरी कार्रवाई: सीमखेड़ा फंटा पर 22.50 लाख की अफीम के साथ एक गिरफ्तार
जीरन पुलिस ने एक अन्य सफलता नीमच हाईवे रोड पर हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सीमखेड़ा फंटा पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध को दबोचा।
सख्त कार्रवाई रहेगी जारी:
जीरन पुलिस द्वारा एक ही दिन में की गई इन दोनों सफल कार्रवाइयों को जिले में नशे के अवैध कारोबार की कमर तोड़ने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जिला पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि मादक पदार्थों के काले कारोबार और तस्करी में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाती रहेगी।