डेस्क न्यूज़
07 July, 2026
अन्य
नीमच। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने रोटरी डायमंड पार्क के समीप गोमाबाई रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं देश के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, जिला उपाध्यक्ष राकेश "पप्पू" जैन, अर्जुन सिंह सिसोदिया, आदित्य मालू, निलेश पाटीदार, रोशन वर्मा, मनोज माहेश्वरी, केतन खंडेलवाल, अमन दीवान, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, मुखर्जी मंडल महामंत्री विक्की छाबड़ा सहित जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश "पप्पू" जैन ने संबोधित करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और राष्ट्रवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में दीनदयाल मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।