ताजासमाचार

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में किए दर्शन

डेस्क न्यूज़ 07 July, 2026 अन्य

नीमच। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने मंगलवार को परिवार सहित नीमच जिले के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन हरकियाखाल बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल के मंदिर आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मंदिर समिति की ओर से मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा, दशरथ भाई एवं समिति के पदाधिकारियों ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान राज्यपाल ने भी मुख्य पुजारी का सम्मान कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, सांसद प्रतिनिधि नागदा ओ.पी. गेहलोत, पूर्व विधायक आलोट जितेंद्र गेहलोत, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, एसडीएम पराग जैन, मंदिर समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Post