डेस्क न्यूज़
07 July, 2026
अन्य
नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण विस्तारित बैठक बुधवार, 8 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे स्थानीय गांधी भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनआंदोलनों की रणनीति तथा पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होगी।
जिला कांग्रेस संगठन महासचिव बृजेश मित्तल ने बताया कि बैठक पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस के मुख्य प्रभारी तथा सुसनेर विधायक भैरों सिंह बापू के विशेष मार्गदर्शन में संपन्न होगी। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बैठक में आगामी आंदोलनों की रूपरेखा, पंचायत समितियों के गठन तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना तय की जाएगी। इसके साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
मुख्य बैठक के बाद दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों की बैठक आयोजित होगी। वहीं शाम 5 बजे समन्वय समिति की बैठक रखी गई है। दोनों बैठकों में जिला प्रभारी भैरों सिंह बापू एवं विधानसभा प्रभारी संयुक्त रूप से आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगे।
जिला कांग्रेस ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों से समय पर गांधी भवन पहुंचकर बैठकों में सहभागिता करने की अपील की है।