ताजासमाचार

नीमच प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर: प्रभारी डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धार्वे पदोन्नत; राज्य शासन ने जारी किए आदेश

डेस्क न्यूज़ 07 July, 2026 अन्य

नीमच, 07 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के हक में एक बड़ा आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत प्रदेश भर के 190 अधिकारियों को कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल और पदोन्नति सूची में नीमच जिले का नाम भी शामिल है। 

नीमच के चंद्र सिंह धार्वे बने डिप्टी कलेक्टर
शासकीय आदेश की सरल क्रमांक 177 पर दर्ज प्रविष्टि के अनुसार, नीमच जिले में पदस्थ चंद्र सिंह धार्वे को पदोन्नत किया गया है। अब तक जिले में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे चंद्र सिंह धार्वे को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। पदोन्नति के उपरांत भी उनकी पदस्थापना यथावत जिला नीमच में ही रखी गई है। 

दो वर्ष की होगी परीक्षण अवधि
उप सचिव 'कार्मिक' अर्चना सोलंकी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पदोन्नति मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1961 के अंतर्गत दो वर्ष की परीक्षण अवधि के लिए मान्य होगी। पदोन्नत अधिकारी को 
वेतन निर्धारण के लिए एक माह के भीतर अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा। 
पड़ोसी जिले मंदसौर की बात करें, तो वहां पदस्थ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर स्वाति तिवारी और सुश्री अनिता चकोटिया को भी उनके मूल जिले में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Related Post