ताजासमाचार

पी.एस. टर्फ-21 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, स्ट्राइकर्स ग्रुप बना चैंपियन

डेस्क न्यूज़ 06 July, 2026 अन्य

नीमच। पटेल प्लाजा स्थित पी.एस. टर्फ-21 (किड्स फिटनेस सेंटर) में 2 से 5 जुलाई 2026 तक आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टर्फ प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले की 12 टीमों ने भाग लिया। लीग कम नॉकआउट पद्धति से खेले गए इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन मयंक सेनी एवं मयूर सेनी द्वारा किया गया।

रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्ट्राइकर्स ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹11,000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता स्ट्राइकर्स-2 को ₹5,000 नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। पहले सेमीफाइनल में स्ट्राइकर्स-1 और हैदरी वॉरियर्स के बीच मुकाबला हुआ, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में इवोल्यूशन और स्ट्राइकर्स-2 आमने-सामने रहे।

चार दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में ज्ञानोदय ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, सेवा दल अध्यक्ष गजेंद्र यादव, जावेद दुर्रानी, बेबी मेहरा, आशा, इकबाल कुरैशी, राकेश सोनकर सहित अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, शील्ड और नगद पुरस्कार प्रदान किए।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में रिदम चाबड़ा को सर्वाधिक छक्के लगाने पर ₹1,100 का पुरस्कार दिया गया। विनायक जैन एवं पुनीत को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज चुना गया और ₹2,100 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं शेखर टाइगर्स को मोस्ट डिसिप्लिन्ड टीम, बेस्ट कैच और बेस्ट विकेटकीपिंग के पुरस्कार मिले।

प्रतियोगिता के सभी मैचों का संचालन अंपायर मोनू बाबा ने किया, जबकि लाइव स्कोरिंग की जिम्मेदारी रौनक सैनी ने निभाई। समापन अवसर पर आयोजक मयंक सेनी एवं मयूर सेनी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अंपायरों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।

Related Post