ताजासमाचार

नीमच में सियासी घमासान के बीच सीएम मोहन यादव के दौरे की झलकियां

डेस्क न्यूज़ 29 June, 2026 राजनीति


नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी का नीमच दौरा सियासी गरमाहट, तीखे बयानों और विकास की बड़ी सौगातों का गवाह बना। इस पूरे दौरे की मुख्य झलकियां सही घटनाक्रम के अनुसार नीचे दी जा रही हैं:

1. हेलीपैड पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एक तरफ विरोध, दूसरी तरफ अपनों की नाराजगी
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही नीमच हेलीपैड पर उतरा, उसके पूर्व ही  जबरदस्त सियासी हलचल शुरू हो गई।

  • कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: मुख्यमंत्री से मिलने का समय न दिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी गुत्थम-गुत्था भी हुई। अंततः पुलिस ने कॉंग्रेस नेताओं को गिरफ़्तारी में लिया और पुलिस वेन से उन्हे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। इस दौरान वेन शहर में वेन जहां-जहां से गुजरी कार्यकर्ता 'मोहन यादव चोर है' के नारे लगाते रहे ।
  • भाजपा नेताओं का संघर्ष और असंतोष: दूसरी तरफ, भाजपा कार्यकर्ता और नेता हेलीपेड़ पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बैरिकेड्स पार करने के लिए जूझते नजर आए। पुलिस द्वारा बाहर रोके जाने से नाराज सुरेन्द्र सेठी, भाजपा नेता महेंद्र भटनागर, राकेश भारद्वाज और आयुष कोठारी सहित कई नेताओं ने जिला प्रभारी सुभाष पटेल के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस बीच सुभाष पटेल इन्हे मीडिया का हवाला देते हुए धीरह धरने  को कहते रहे, बाद में सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मीडिया के पूछने पर "कोई विवाद नहीं है" कहकर मामले को टाल दिया।

2. मंच पर आत्मीयता: प्रभारी मंत्री को आगे बढ़ाया, 'पप्पू जैन' पर लुटाया प्यार
हेलीपैड से नेताओं का काफिला सीधे मुख्य जनसभा स्थल पर पहुंचा। मंच पर आते ही दोनों वरिष्ठ नेताओं ने हाथ उठाकर जनता का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीछे खड़ीं प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया को खुद आगे बुलाया और उनसे दीप प्रज्ज्वलन करवाया।

3. राकेश पप्पू जैन के सर पर हाथ फेरा
मंच पर स्वागत के दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन मोतियों की माला लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन पर विशेष स्नेह दिखाते हुए न सिर्फ माला पहनी, बल्कि प्यार से उनके सिर पर हाथ भी फेरा। मंच पर उज्जैन रेंज के आईजी राकेश गुप्ता, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद बंशीलाल गुर्जर और विधायक गण सहित कई दिग्गज मौजूद रहे।

4. स्नान पूर्णिमा का संदर्भ: "हमारे लिए आप ही जगन्नाथ हैं
स्वागत उद्बोधन देते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री को 'जननायक' और 'यशस्वी मुख्यमंत्री' बताया। आज देश और नीमच में मनाए जा रहे 'श्री जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा महोत्सव' का संदर्भ जोड़ते हुए उन्होंने भावुक अंदाज में कह दिया कि, "हमारे लिए आप ही जगन्नाथ हैं।" विधायक परिहार ने इसी मंच से भादवामाता क्षेत्र के विकास के लिए ₹17 करोड़ की मांग रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए अपने संबोधन में भादवामाता प्रोजेक्ट के लिए ₹17 करोड़ की राशि स्वीकृत करने की बड़ी घोषणा कर दी।

5. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी नीमच को 'नीमुच' कहते रहे: बोले "कांग्रेसी 'SON' की शक्ति में उलझे, हम 'SUN' की बढ़ा रहे"
केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने अपने चुटीले अंदाज से जनता का दिल जीत लिया। दक्षिण भारतीय होने के कारण उन्होंने विनम्रता से कहा, "मैं दक्षिण भारत से आता हूं, मेरी हिंदी इतनी अच्छी नहीं है, इसलिए कोई गलती हो तो माफ कर देना।" वे पूरे भाषण में नीमच को 'नीमुच' कहते रहे।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी कभी 'SUN' (सौर ऊर्जा ) की शक्ति को नहीं समझ पाए, वे तो बस 'SON' (बेटे राहुल गांधी ) की शक्ति को ही महत्वपूर्ण मानते रहे। उन्होंने राजा भोज से मुख्यमंत्री मोहन यादव के विजन की तुलना की।

6. मंच पर दिलचस्प मोड़: केंद्रीय मंत्री की आलोचना से निकला मप्र के लिए बड़ा फैसला
भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वहां किसानों को सिंचाई के लिए बे-टाइम रात में बिजली दी जाती है। हालांकि, बोलते समय वे इस बात से अनजान थे कि खुद मध्यप्रदेश में भी अब तक किसानों को रात में ही बिजली मिल रही है।

मंच पर बैठी जनता और मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी यह बात सुन रहे थे। इस दिलचस्प मोड़ पर मुख्यमंत्री ने स्थिति को संभालते हुए अपनी बारी आने पर मंच से ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष से मध्यप्रदेश में भी किसानों को रात की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और खेत के लिए दिन में ही बिजली दी जाएगी।

6. मुख्यमंत्री का जीतू पटवारी पर पलटवार और कलेक्टर से चुटकी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की धरती को दो-दो मुख्यमंत्रियों और नेत्रदान की पवित्र भूमि बताकर इसकी तारीफ की। उन्होंने जिला प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जल गंगा अभियान में नीमच पूरे प्रदेश में नंबर-1 आया है और बोर्ड परीक्षाओं में भी टॉप-10 में है। इस पर उन्होंने मंच से ही कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से चुटकी लेते हुए पूछा, "कुछ छोड़ोगे की नहीं?"

भाषण के आखिरी हिस्से में उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक कथित बयान पर तीखा पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "जीतू पटवारी कहते हैं कि महिलाएं लाड़ली बहना के पैसे से दारू पी जाती हैं। मेरी माताएं-बहनें इस अपमान को याद रखना और आने वाले चुनाव में भाजपा को वोट देकर इस बात का करारा बदला लेना।"

7. विधायक सखलेचा ने सम्बोधन बीच में छोड़ा- विधायक ओमप्रकाश सखलेचा  ने अपने भाषण में एमएसएमई मंत्री रहते आज जिले में हो रहे विकास कार्यों के लिए अपने कामों को गिनना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा कि आपके मुख्यमंत्री बनाने के पहले जन में मंत्री था तब हमने सींगोली में सोर ऊर्जा का बीज बोया। साथ ही उन्होंने बताया की उनके मंत्री रहते आज जिले के विकास में हो रहे कार्यों की संकल्पना की गई। काम गिनाते व्यक्त भाषण लंबा होने से उन्हे मुख्यमंत्री ने इशारों में भाषण जल्दी खत्म करने का इशारा किया और हाथ लहराते हुए विधायक सखलेचा को याद दिलाया कि हमें हेलीकॉप्टर से सर्वे कर लौटना भी है. इसके बाद भाषण में ‘चलो छोड़ो’ बोल कर विधायक सखलेचा अपनी कुर्सी पर जा कर बैठ गए।

Related Post