डेस्क न्यूज़
23 June, 2026
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्यप्रदेश ने अपनी संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के साथ-साथ स्थाई आमंत्रित सदस्यों की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। दिनांक 23 जून 2026 को जारी इन सूचियों में प्रदेश के तमाम वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। साथ ही समस्त संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक इस प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
इस महत्वपूर्ण सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश के तमाम कद्दावर नेताओं को जगह दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी सूची अनुसार, प्रदेश कार्यसमिति में 106 मुख्य सदस्य और 41 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इसके साथ ही समस्त संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक इस समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में काम करेंगे।
सोशल इंजीनियरिंग और जातीय समीकरणों पर विशेष फोकस
इस संगठनात्मक सूची में भाजपा ने सामाजिक और जातिगत संतुलन (Social Engineering) का विशेष ध्यान रखा है:
पिछड़ा वर्ग (OBC) और शीर्ष नेतृत्व: प्रदेश की बड़ी आबादी को साधने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ प्रहलाद पटेल, कमल पटेल और जीतू जिराती जैसे कद्दावर ओबीसी चेहरों को मजबूत स्थान दिया गया है।
अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) को तरजीह: अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लाल सिंह आर्य को शीर्ष क्रम में रखा गया है। वहीं आदिवासी (ST) वर्ग से केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, फग्गन सिंह कुलस्ते, अनुसुईया उईके, सम्पतिया उईके, निर्मला भूरिया और कुंवर विजय शाह जैसे दिग्गजों के जरिए आदिवासी अंचल को सुरक्षित किया गया है।
सामान्य वर्ग (ब्राह्मण, राजपूत व अन्य): पार्टी ने अपने पारंपरिक कोर वोट बैंक को भी पूरा मान दिया है। ब्राह्मण चेहरों में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, गोपाल भार्गव, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, रामेश्वर शर्मा, ओमप्रकाश सखलेचा, विश्वास सारंग, सुमित पचौरी और युवा नेता गौरव तिवारी को शामिल किया गया है। वहीं राजपूत चेहरों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत प्रमुख हैं।
क्षेत्रवार और लैंगिक संतुलन
क्षेत्रीय समीकरण: नई टीम में महाकौशल, विंध्य, बुंदेलखंड, मध्य भारत और ग्वालियर-चंबल के साथ-साथ 'मालवा-निमाड़' अंचल का विशेष दबदबा देखने को मिला है। इंदौर-उज्जैन संभाग से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैलाश विजयवर्गीय, ओमप्रकाश सखलेचा जैसे दिग्गजों के जरिए पार्टी ने मालवा में अपनी पकड़ और मजबूत की है।
महिला शक्ति: पूरी सूची में करीब 23% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इनमें सुमित्रा महाजन, यशोधरा राजे सिंधिया, माया सिंह, कृष्णा गौर, रीती पाठक और अर्चना चिटनिस जैसी महिला नेत्रियों को शामिल कर महिला विंग को सशक्त संदेश दिया गया है।
स्थाई आमंत्रित सदस्यों की पूरी सूची (41 नाम):
प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की पूरी सूची: