डेस्क न्यूज़
28 June, 2026
अन्य
नीमच \ जावद । मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए प्रदेशभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत नीमच जिले के जावद अनुभाग में भी एसडीओपी का बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार, जावद के वर्तमान एसडीओपी रोहित राठौर का तबादला कर उन्हें सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट पदस्थ किया गया है। वहीं छतरपुर में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ हर्ष राठौर को जावद का नया एसडीओपी नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी यह तबादला आदेश 27 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा। पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव के बाद जावद अनुभाग में नए नेतृत्व के साथ कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।