ताजासमाचार

ओबीसी महासभा ने बंशीलाल धनगर को नीमच जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

डेस्क न्यूज़ 17 June, 2026

नीमच। ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्षों की सहमति से ग्राम ढाबा निवासी बंशीलाल धनगर को संगठन का जिला अध्यक्ष (नीमच) नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

महासभा ने विश्वास जताया है कि बंशीलाल धनगर पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और समाजहित के कार्यों को समर्पण, अनुशासन एवं संगठनात्मक मर्यादाओं के साथ आगे बढ़ाएंगे। साथ ही वे सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करते हुए संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

संगठन की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि ओबीसी महासभा सामाजिक सरोकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। संगठन के धरना-प्रदर्शन, आंदोलन, ज्ञापन एवं अन्य कार्यक्रम भारतीय संविधान के अनुरूप और विधिसम्मत तरीके से संचालित किए जाएंगे।

नियुक्ति के बाद संगठन पदाधिकारियों और समाजजनों ने बंशीलाल धनगर को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई है।

Related Post