ताजासमाचार

 मंदिर में दिनदहाड़े चोरी ! दानपेटी उखाड़ ले गए चोर, चढ़ावे की राशि पर किया हाथ साफ

डेस्क न्यूज़ 16 June, 2026 अन्य

नीमच। शहर के केंट थाना क्षेत्र में स्थित श्री कुन्दकेश्वर महादेव वैभव सुखधाम मंदिर में मंगलवार दोपहर चोरी की वारदात सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाश मंदिर में रखी दानपेटी को ही उठाकर ले गए, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकद राशि रखी हुई थी।

जानकारी के अनुसार विकास नगर 14/4 स्थित भाजपा कार्यालय के पीछे बने मंदिर में दिनदहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी में दानपेटी में करीब 7 हजार रुपये होने की संभावना जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर से जुड़े लोगों और आसपास के रहवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।

दिनदहाड़े मंदिर में हुई इस चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Post