ताजासमाचार

नीमच की चार नगर परिषदों में नए प्रभारी सीएमओ, नगरीय प्रशासन विभाग का आदेश जारी

डेस्क न्यूज 08 June, 2026 प्रशासनिक

नीमच। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल ने प्रदेशभर की नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए आदेश जारी किए हैं। इस आदेश का असर नीमच जिले की चार नगर परिषदों पर भी पड़ा है।
जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद रामपुरा में पदस्थ सहायक वर्ग-01 अधिकारी नन्दलाल प्रजापति को नगर परिषद भैंसोदा का प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं नगर पालिका परिषद नीमच में पदस्थ मुख्य लिपिक सह लेखापाल जनमलाल पाटीदार को नगर परिषद डीकेन का प्रभारी सीएमओ बनाया गया है।

नगर पालिका परिषद नीमच में पदस्थ राजस्व उप निरीक्षक रामचंद्र सिंघल को नगर परिषद सिंगोली का प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा नगर परिषद जावद में पदस्थ राजस्व निरीक्षक जगजीवन शर्मा को नगर परिषद अठाना का प्रभारी सीएमओ नियुक्त किया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिले की इन नगर परिषदों में लंबे समय से रिक्त या अतिरिक्त व्यवस्था के तहत संचालित प्रशासनिक कार्यों को अब नई जिम्मेदारियों के माध्यम से गति मिलने की उम्मीद है।

Related Post