डेस्क न्यूज़
07 June, 2026
अन्य
नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत किदवई गंज मुलचंद मार्ग इलाके में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किदवई गंज निवासी अब्दुल गफ्फार पिता बशीर अहमद कुरैशी (35 वर्ष) ने कथित रूप से पारिवारिक तनाव के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। युवक की परिजन रिहाना बी ने आरोप लगाया कि अब्दुल गफ्फार की पत्नी हिना द्वारा आए दिन विवाद किया जाता था। उनका कहना है कि बीती रात भी घर में विवाद हुआ था, जिससे परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक तनाव से परेशान होकर अब्दुल गफ्फार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
फिलहाल युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।