डेस्क न्यूज
08 June, 2026
नीमच। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233-E2 के अंतर्गत आने वाले लायंस क्लब नीमच प्लेटिनम की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष विकास लोढ़ा एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में पंकज मलिक को अध्यक्ष, शशिकांत धनोतिया को सचिव तथा वैभव डोसी को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
बैठक में क्लब द्वारा आगामी वर्ष में संचालित किए जाने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने समाजहित में अधिकाधिक सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्लब की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का भरोसा जताया।