ताजासमाचार

कलेक्टोरेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे मातरम्, जून माह के कार्यों की हुई शुरुआत

डेस्क न्यूज़ 01 June, 2026

नीमच । कलेक्टर कार्यालय परिसर में सोमवार को राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कर जून माह के शासकीय कार्यों की शुरुआत की।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश की उपस्थिति में कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सामूहिक गायन के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सामूहिक राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के गायन के पश्चात जून माह के शासकीय कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Related Post