न्यूज डेस्क
12 May, 2025
37 वर्षो बाद मेवाड़ के महाराणा मालवा की धरा पर पधारेंगे, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यालय का शुभारंभ
नीमच।शौर्य यात्रा सामाजिक संस्कारों की परिचायक है। सामाजिक संस्कारों के लिए शौर्य यात्रा मिल का पत्थर साबित होगी। शोर्य यात्रा से समाज में नई क्रांति का सूत्रपात होगा। राष्ट्र विकास के लिए शौर्य यात्रा अमृत संजीवनी है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहीं। वे नीमच स्पेन्टा पेट्रोल पंप के पीछे महाराणा प्रताप प्रतिमा के समीप राजपूत समाज सम्मेलन एवं शौर्य यात्रा कार्यक्रम के कार्यालय उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
ज्ञात हो की 2 जून को महराणा मेवाड़ श्री जी विश्वराज सिंह जी, वीर शिरोमणी, राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के वंशज नीमच की पावन धरा पर पधारेंगे। वे नाथद्वारा से विधायक हैं। उनके साथ ही कार्यक्रम में महाराजा रणधीर सिंह भिंडर व रावत देवव्रत सिंह सलूंबर अतिथि के रूप में पधारेंगे। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह चित्तौड़गढ़, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के साथ राष्ट्रीय स्तर के सनातन धर्म के इतिहासकार प्रमुख वक्ता ओमेंद्र सिंह रत्नु, राजवीर सिंह बीकानेर, सुरेंद्र सिंह शक्तावत नीमच, करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर अपना मार्गदर्शन प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदान करेंगे।
इसी सम्मलेन की तैयारियों को ले कर कार्यालय का शुभारंभ नीमच में किया गया। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा की मां भवानी एवं एकलिंग नाथ और पूर्वजों के आशीर्वाद से 2 जून को नीमच में राजपूत समाज नया इतिहास रचेगा। उक्त कार्यक्रम में सहयोग के लिए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने 51000 की राशि के सहयोग प्रदान करने घोषणा की ।
मोहन सिंह शक्तावत ने कहा कि शोर्य यात्रा कार्यक्रम में समाज के 15 000 लोगों का महाकुंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। 1983 में चित्तौड़गढ़ की पूर्व सांसद निर्मला सिंह शक्तावत के मार्गदर्शन में जयपुर में महाराणा प्रताप जयंती आयोजन का शुभारंभ किया गया था जो आज तक अनवरत जारी है।
सामंत सिंह चौहान ने कहा कि सभी मिलकर तन मन धन से सहयोग करें तो यह कार्यक्रम सफलता के शिखर की और अग्रसर हो सकता है।
लोकेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सभी एक ही परिवार के अंग हैं, सभी संगठित होकर शौर्य यात्रा में सहभागी बने।
गिरिराज सिंह रूपपुरा ने कहा कि नीमच क्षेत्र में पूर्व में भी राजपूत समाज के कार्यक्रम व आयोजन किए हैं जो सफल हुए हैं, मातृशक्ति की कृपा से यह आयोजन भी सफल होगा।
मेवाड़ के महाराणा भाग्य से नहीं सौभाग्य से पधार रहे हैं जो समाज जनों के लिए गौरव का विषय है।
रणजीत सिंह पिपलिया रावजी ने कहा कि 37 वर्ष बाद मेवाड़ के महाराणा श्री जी के आने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। सभी के हृदय में प्रसन्नता है। 37 साल पूर्व मेवाड़ के महाराणा श्रीजी महेंद्र सिंह जी मेवाड़ नीमच पधारे थे।
करणी सेना के गजेंद्र सिंह बबलू बना ने कहा कि प्रत्येक पंचायत व ठिकाना स्तर तक समिति का गठन कर घर-घर, द्वार-द्वार पीले चावल प्रेषित कर आमंत्रण देने की योजना बनाए और कार्यक्रम सफल बनाएँ। नाथु सिंह राठौड ने कहा कि सामाजिक एकता से समाज का विकास हो सकता है। शौर्य यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी तन मन धन से सहयोगी बनें।
शौर्य यात्रा की कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि शौर्य यात्रा के कार्ड का प्रकाशन शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह चित्तौड़गढ़, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया व नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सपेन्टा पेट्रोल पंप स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा से एक वाहन रैली निकाली जाएगी जो नगर के फव्वारा चौक, बारादरी चौराहा, बड़े बालाजी मंदिर चौराहा, नया बाजार, नरसिंह मंदिर, श्री राम चौक, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहा, कमल चौक होते हुए निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मेवाड़ महाराणा श्री जी विश्वराज सिंह जी मेवाड़, महाराजा रणधीर सिंह भिंडर, रावत देवव्रत सिंह सलूंबर अतिथि के रूप में पधारेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के सनातन धर्म के इतिहासकार प्रमुख वक्ता ओमेंद्र सिंह रत्नु, राजवीर सिंह बीकानेर, सुरेंद्र सिंह शक्तावत नीमच, करणी सेना के जीवन सिंह शेरपुर अपना मार्गदर्शन प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदान करेंगे।
कार्यालय उद्घाटन समारोह में भूपेंद्र सिंह मालाहेड़ा, मोहन सिंह शक्तावत, रणजीत सिंह शक्तावत, सामंत सिंह चौहान, गिरिराज सिंह, राकेश सिंह तोमर, नाथू सिंह राठौड़, तेजपाल सिंह चुंडावत रूपपुरा, जगजीत सिंह आमली खेड़ा ,मनीष सिंह शक्तावत लॉन्च, मोहन सिंह राणावत, गजेंद्र सिंह चौहान, राकेश सिंह नेमावर, धर्मेंद्र सिंह डीपी बना, कुंवर संदीप सिंह आदि उपस्थित थे।