डेस्क न्यूज़
23 January, 2026
नीमच | राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सामूहिक शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी को निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदारी से मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता जागरूकता बढ़ाने और संविधान में निहित मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के इस आयोजन का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना रहा।