ताजासमाचार

खम्भे पर चढ़ा था लाइनमेन और चालु कर दी 11 केवी लाइन, शव रख कर प्रदर्शन

यशवंत राठौर 27 November, 2025

मनासा । (यशवंत राठौर)  आतरीमाता में गत दिनों देर शाम हादसे में गोपालपुरा निवासी लाइनमेन बंशीदास पिता रामदास बैरागी उम्र 43 वर्ष घरेलू लाइन का कार्य करते समय गंभीर घायल हो गया था जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गयी । घटना मंगलवार देर शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 के बीच की है। जब बंशीदास वह उनके पिता रामदास बैरागी अपने साथी कर्मचारियों के साथ आतरीमाता घरेलू लाइन की केबल खिंचकर मीटर लगा रहा था। बिजली संबंधित कार्य के लिए विभाग द्वारा आतरीमाता ग्रिड से परमिट जारी किया गया था। जिसके तहत लाइट को पूर्णरूप से बन्द रखा गया था। लेकिन घायल बंशीदास के पिता रामदास बैरागी का कहना है ऑपरेटर की लापरवाही के कारण परमिट होते हुए भी बिजली अचानक चालू कर दी गई, जिससे बंशीदास सीधे 11 केवी लाइट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उनके ऊपरी शरीर का बड़ा हिस्सा गंभीर रूप से जल गया और यह खंबे से नीचे गिर पड़े गिरने के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें गंभीर हालत में मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत के चलते  जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया। जहां से हालत गंभीर होने पर अहमदाबाद रेफर किया गया और दौराने उपचार के युवक की मौत हो गयी ।

ग्रामीणों व परिवारजनों द्वारा दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर आज दोपहर 2 बजे विधुत विभाग, महागढ़ में शव रखकर धरना प्रदर्शन किया गया।

जहां SDM किरण आंजना सहित तहसीलदार मौके पर पहुंचे और तकरीबन 3 घण्टे के विरोध प्रदर्शन के बाद मुआवजे का निर्णय लिया गया जिसके तहत 11 लाख रुपए विभाग ठेकेदार द्वारा, 4 लाख रुपए विधुत विभाग द्वारा और एक परिजन को दैनिक वेतन भोगी पद पर नोकरी के आश्वासन के बाद धरना ख़त्म किया गया।

Related Post