डेस्क न्यूज़
25 November, 2025
नीमच। निर्माणाधीन नीमच–सिंगोली रोड पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क निर्माण में लगे डंपर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में ग्राम आंबा (दड़ौली पंचायत) के निवासी कारू लाल पिता नंदलाल भील, उम्र लगभग 42 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर सांवरिया कंस्ट्रक्शन, उदयपुर का बताया जा रहा है, जो इस मार्ग के निर्माण कार्य में लगा हुआ था।
ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मार्ग जाम
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही नीमच–सिंगोली रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद 20 मिनट से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।
घटना के तुरंत बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
आदिवासी समुदाय में रोष, दो डंपरों में तोड़फोड़:-हादसे से गुस्साए आदिवासी ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद दो डंपरों के कांच तोड़ दिए। भीड़ लगातार उग्र होती जा रही है।
पुलिस की मौजूदगी पर सवाल
सूत्रों के अनुसार डीकेन चौकी से दो पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों से बहस के बाद वे वापस लौट गए। इससे भीड़ का गुस्सा और बढ़ गया तथा सड़क जाम लंबे समय तक जारी रहा।मार्ग जाम होने से आवागमन पूरी तरह बाधित है, और हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजे जाने की जानकारी मिली है।
दड़ौली हादसे पर बड़ा अपडेट: एसडीएम प्रीती संघवी और एसडीओपी रोहित राठौर मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों का जाम ढाई घंटे से अधिक जारी; मुआवजे की मांग
नीमच–सिंगोली मार्ग पर दड़ौली में हुए सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ ग्रामीणों का आक्रोश प्रदर्शन तक जारी रहा । करीब ढाई घंटे से अधिक समय से मार्ग पूरी तरह जाम है और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही ।
अधिकारी मौके पर, समझाइश के बाद जाम खोला गया
एसडीएम प्रीती संघवी और जावद एसडीओपी रोहित राठौर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां ग्रामीणों को समझाइश का दौर जारी है। अधिकारी लगातार भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं
ग्रामीणों की कार्यवाही की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर रखा है। लगातार ढाई घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद समाधान नहीं निकल पाने को लेकर लोग नाराज़ हैं ।
मृतक के परिजनों के लिए 1 करोड़ मुआवजे की मांग
आदिवासी समाज की ओर से मृतक के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग रखी गई है। इस दौरान किसान नेता राजकुमार अहीर और पूरण अहीर भी मौके पर मौजूद हैं और ग्रामीणों की बात सूनी। जाम के कारण मार्ग दोनों ओर से बाधित थे और आवागमन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ था। अधिकारी समाधान निकालने के लिए लगातार प्रयासरत थे ।
एसडीएम प्रीती संघवी ने कहा की सुबह की घटना है दडोली आम्बा माता रोड़ की घटना है, कारूलाल भील की मौत हुई, प्रशासन की समझाईश के बाद जाम खुलवाया गया है, सहायता राशी दी जायेगी । अवैध खनन की शिकायतों की जांच की जायेगी