ताजासमाचार

BIG BREAKING: मुख्यमंत्री मोहन यादव के गांधीसागर दौरे में बदलाव की सूचना, CM अब गांधीसागर....

डेस्क न्यूज 12 September, 2025

नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव के आज 12 सितंबर (शुक्रवार) के गांधीसागर दौरे में बदलाव किए जाने की सूचना है। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें आज शाम तक भोपाल लौटना था, लेकिन झाबुआ व रतलाम के सैलाना में स्थानीय कार्यक्रमों में अपेक्षा से अधिक समय होने के कारण मुख्यमंत्री विलंब से गांधीसागर पहुंचे हैं इसलिए अब आज रात्री वे गांधीसागर में ही विश्राम करेंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक,  मुख्यमंत्री इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर झाबुआ जिले के पेटलावद और रतलाम जिले के सैलाना में कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके बाद उन्हें गांधीसागर होकर मंदसौर एयरस्ट्रिप से भोपाल के लिए प्रस्थान करना था। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 4 :10 बजे उन्हें गांधीसागर (मंदसौर) पर पहुँचना था. मगर विलम्ब की वजह से अब कुछ देर में उनके गांधीसागर पहुंचने की संभावना है. ऐसे में विश्वस्त सूत्रों से द वॉचमैन पोस्ट को मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रात्री विश्राम गांधीसागर में ही करेंगे इस तरह की खबर आ रही है।

Related Post