ताजासमाचार

किलकारी के बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने खरीदी, निराश्रित बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का दिया संदेश

न्यूज डेस्क 05 August, 2025

नीमच। बाल आश्रय गृह यानि की किलकारी के बच्चों ने महज तीन दिन के प्रशिक्षण में 200 राखियां बनाई। स्वदेशी और लोकल फोर वोकल के उद्देश्य से इस रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में तमाम राखियों को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित सभी अधिकारियों ने खरीदा और राखियों की सुंदरता , बनावट और कौशल की तारिफ कर बच्चों और प्रशिक्षकाओं की तारीफ की। 
कलेक्ट्रेट में लगाई राखियों की प्रदर्शनी
महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बाल आश्रय गृह प्रबंधन ने कलेक्टेªट हाॅल में सुंदर राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें 06 से 08 साल के 08 बच्चों की कला और राखियों की सुंदरता को सराहा गया। महज तीन दिन के प्रशिक्षण में बच्चों ने 200 राखियां बनाई। जिनकी कीमत न्यूनतम 15 रूपए से लेकर अधिकतम 35 रूपए तक थी।  इस दौरान कलेक्टर भी राखियां देखने पहुंचे और मीडिया से चर्चा की। 

किलकारी के बच्चों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश 
10वीं और फर्स्ट ईयर पीजी कालेज की छात्रा अंजली पाठोंदिया और शीतल पाठोंदिया ने बताया कि हमनें किलकारी के बच्चों को चार दिन का प्रशिक्षण दिया और सबने खूब मेहनत कर यह 200 राखियां बनाई है। इस कौशल का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत है। ताकि आने वाले समय में यह हूनर उनके काम आए और अधिकारी और जिला प्रशासन उनके कौशल से अवगत रहे। 

Related Post