ताजासमाचार

राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को होगा नीमच टीम का चयन, प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

डेस्क न्यूज़ 03 July, 2026 अन्य

नीमच। 54वीं मध्यप्रदेश राज्य सब जूनियर एवं मिनी ग्रुप (गर्ल्स एवं बॉयज) तैराकी स्पर्धा में भाग लेने वाली नीमच जिले की टीम का चयन 6 जुलाई को जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 8 बजे नगर पालिका स्विमिंग पूल में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी 16, 17 एवं 18 जुलाई को इंदौर के लक्ष्मण सिंह स्विमिंग पूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में जिले के सभी पात्र तैराक भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप-द्वितीय (13-14 वर्ष), ग्रुप-तृतीय (11-12 वर्ष) तथा ग्रुप-चतुर्थ (9-10 वर्ष) के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पहले नगर पालिका स्विमिंग पूल पहुंचकर अपना पंजीयन कराना होगा।

प्रतियोगिता संबंधी जानकारी के लिए खिलाड़ी कोच आयुष गौड़, अभिषेक अहीर, सुधा सोलंकी, नीलेश घावरी, रोहित अहीर, रविन्द्र सोनी, सुब्रो चौधरी एवं समीर जादौन से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी, मेंटर प्रभु मूलचंदानी, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडावरिया, दिलीप डूंगरवाल, विष्णु मोदी, शरद पाटीदार, गौतम पाटोदी, अनिल सुराना, सचिव तरुण ओझा तथा पदाधिकारी रामगोपाल मोदी, राकेश बंसल और मोहन सिंह गेहलोत से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिला तैराकी संघ ने जिले के सभी प्रतिभाशाली तैराकों से चयन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नीमच का नाम रोशन करने की अपील की है।

Related Post