डेस्क न्यूज़
03 July, 2026
अन्य
नीमच। सेवा एवं संस्कार की भावना से प्रेरित भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा नीमच द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान कर उनके समाज के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया। परिषद के पदाधिकारी चिकित्सकों के क्लीनिक एवं नर्सिंग होम पहुंचे, जहां उन्हें दुपट्टा एवं प्रशस्ति शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी ने बताया कि परिषद द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चाओं में समय-समय पर मार्गदर्शन देने वाले चिकित्सकों एवं परिषद परिवार से जुड़े डॉक्टर सदस्यों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करना और समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना है।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. अशोक जैन, डॉ. मनीष चमडिया, डॉ. मनीषा चमडिया, डॉ. आदित्य भंडारी, डॉ. विपुल गर्ग, डॉ. स्वप्निल वधवा, डॉ. निलेश पाटीदार, डॉ. अनूप मंगल एवं डॉ. सुरभि मंगल शामिल रहे।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा नीमच के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, उपाध्यक्ष महेश वर्धानी, कोषाध्यक्ष संदीप दरक, मनोज माहेश्वरी, अशोक मंगल, संजय डांगी, मधुसूदन खंडेलवाल, आशीष मित्तल सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं।