यशवंत राठौर
22 July, 2025
मनासा। अरावली पर्वत श्रृंखला में बसे भगवान चारभुजा नाथ की नगरी कंजार्डा में पहली बार नेपाली रुद्राक्ष का निःशुल्क वितरण 24 जुलाई गुरुवार को चुंडावत परिवार पलासिया द्वारा अपने पूज्य श्री स्व.नाथूसिंह चुंडावत पलासिया की स्मृति में किया जाएगा ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे चुंडावत परिवार के जुझार सिंह पलासिया ने बताया की हमारे परिवार के मुखिया स्व.नाथुसिंह जी चुण्डावत की स्मृति में चारभुजा नाथ मंदिर कंजार्डा पर पहली बार निःशुल्क नेपाली रुद्राक्ष वितरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को प्रातः भव्य कलश यात्रा
जिसके अंतर्गत कल 23 जुलाई बुधवार को प्रातः भव्य कलश यात्रा चारभुजा मंदिर से निकलेगी।
गुरुवार को नेपाली रुद्राक्ष का निःशुल्क वितरण
24 जुलाई गुरुवार को प्रातः बेला में चारभुजा मंदिर में भगवान का रुद्राभिषेक के साथ शिवचालीसा पाठ के बाद प्रातः 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक नेपाली रुद्राक्ष का निःशुल्क वितरण चारभुजा मंदिर परिसर में होगा।
पलासिया परिवार के अनुपसिह चुंडावत ने क्षेत्र की धार्मिक जनता से निःशुल्क नेपाली रुद्राक्ष प्राप्त कर पुण्य लाभ लेने की अपील की हे।