डेस्क न्यूज़
22 July, 2025
नीमच। नीमच आए डीआईजी मनोज कुमार सिंह से नीमच के छात्रों, खिलाड़ियों और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक मुलाकात की। डीआईजी ने सभी बच्चों का अभिवादन किया और हाथ मिलाकर उनसे परिचय प्राप्त किया। इस दौरान डीआईजी श्री सिंह नें मुस्कुरा बच्चों से पूछा की क्या बनना चाहती हों , उत्साह से लबरेंज बालिका ने जवाब दिया कि आईपीएस बनना चाहती हूं, मुस्कुराकर डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने एसपी अंकित जायसवाल कि और इशारा कर एसपी को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी।
दरअसल नीमच सहित प्रदेशभर में एमपी पुलिस का नशे से दूरी है जरूरी अभियान मुसलसल जारी है। इस बीच सोमवार को नीमच में पुलिस की अगुवाई में बाईक रैली निकालकर नशा मुक्त शहर का संदेश दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बतौर डीआईजी मनोज कुमार सिंह भी शामिल हुए। जिसमें रैली में कई स्कूली बच्चें और एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद डीआईजी मनोज कुमार सिंह एसपी अंकित जायसवाल एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसोदिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसी बीच डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने छात्रों और एनसीसी कैडेट्स से हाथ मिलाकर परिचय लिया और भविष्य की रणनीति जानी। जिसपर किसी ने पुलिस बनने तो किसी ने आईपीएस बनने की बात डीआईजी मनोज सिंह से साझा की।