प्रकाश छत्तानी
22 June, 2025
मनासा । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मनासा में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा विशेष साधना सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधकों ने श्री श्री रविशंकर द्वारा उद्धृत प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया और ध्यान योग का अभ्यास किया।
इस सत्र का संचालन नीमच से पधारी आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षिका सीमा गर्ग (दीदी) द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में सभी साधकों ने लाभान्वित होकर ध्यान यो की गहरी अनुभूति प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान गिरिराज विजयवर्गीय, प्रदीप विजयवर्गीय और अशोक अरोरा ने समय समय पर होने वाले हैप्पीनेस कोर्स में सभी को सम्मिलित होने का आग्रह किया और इससे होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कोर्स मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य के लिए कितना उपयोगी है।
कार्यक्रम की जानकारी नीमच AOL मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रकाश छत्तानी द्वारा दी गई।