ताजासमाचार

अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान, राजकुमार अहीर ने एमपीईबी को दी आंदोलन की चेतावनी

डेस्क न्यूज़ 27 July, 2026 अन्य

नीमच | गांव और नगर क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बिजली समस्या को लेकर किसान नेता राजकुमार अहीर ने विद्युत विभाग से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

राजकुमार अहीर ने बताया कि पिछले कई दिनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। खेतों में काम करने वाले किसान शाम के समय जब घर लौटते हैं, उस समय बिजली नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर किसान नेता राजकुमार अहीर ने एमपीईबी के डिविजन इंजीनियर से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मांग की कि गांव और नगर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जाए और अघोषित कटौती पर रोक लगाई जाए।

किसान नेता ने चेतावनी दी है कि यदि विद्युत विभाग द्वारा जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसानों के समर्थन में जन आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता राजकुमार अहीर सहित अरविंद धाकड़, विपिन श्योपुरा, सुधीर सेन, पप्पू अहीर, मोनू सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post