ताजासमाचार

अघोषित बिजली कटौती से परेशान जीरन के रहवासियों ने सौंपा ज्ञापन

डेस्क न्यूज़ 27 July, 2026 अन्य

नीमच । जिले के जीरन नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परेशान रहवासियों ने एकजुट होकर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की।

रहवासियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली बंद रहने से आमजन का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। रात के समय अंधेरा छा जाने से चोरी जैसी घटनाओं का डर बना रहता है, वहीं बच्चों की पढ़ाई, व्यापार और घरेलू कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई है कि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए और 24 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Related Post