ताजासमाचार

भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का वन विहार कार्यक्रम उत्साह और पारिवारिक माहौल में संपन्न

द वॉचमैन पोस्ट 27 July, 2026 अन्य

नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, नीमच द्वारा आयोजित वन विहार कार्यक्रम रविवार को मंदसौर स्थित गिरनार वाटर पार्क में हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शाखा सदस्यों एवं उनके परिवारों ने पूरे दिन विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल, शाखा पालक अजय शर्मा, प्रांतीय संस्कार प्रमुख नरेंद्र त्रिवेदी, रोटरी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन आशीष गर्ग तथा मंदसौर शाखा के कोषाध्यक्ष सुनील सेठिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने परिषद परिवार को ऐसे पारिवारिक एवं संस्कारपूर्ण आयोजनों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकता और आत्मीयता की सराहना की। शाखा अध्यक्ष मनीष गर्ग ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन परिषद परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह, सहयोग और संगठनात्मक एकता को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व शाखा अध्यक्ष ललित राठी ने किया। इस अवसर पर महिला प्रमुख संध्या राठी, संस्कार प्रमुख पूनम गर्ग, सह संस्कार प्रमुख मीनाक्षी मालू, नीलिमा खंडेलवाल, एनीमिया मुक्त भारत अभियान प्रमुख स्वीटी खंडेलवाल तथा ग्राम विकास प्रमुख सतीश पाटीदार सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वन विहार कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पर्यटन प्रमुख संजय अग्रवाल एवं नितेश सिंघल ने निभाई। उनके उत्कृष्ट समन्वय एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन की उपस्थित सदस्यों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों एवं उनके परिवारों ने वाटर पार्क का आनंद लेने के साथ सामूहिक नाश्ता, भुट्टा पार्टी और स्नेहभोज का भी आनंद लिया। पूरे आयोजन में आत्मीयता, भाईचारे और उत्साह का माहौल बना रहा। अंत में शाखा सचिव प्रमोद मालू ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे पारिवारिक एवं संस्कारपूर्ण आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।a

Related Post