द वॉचमैन पोस्ट
25 July, 2026
प्रशासनिक
नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम पालसोड़ा के किसानों रमेशचंद्र शर्मा एवं रामलाल शर्मा द्वारा खेत तक जाने वाले रास्ते पर अवरोध की शिकायत जिला प्रशासन को दी गई थी।
शिकायत प्राप्त होते ही कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को तत्काल मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाने और अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, संबंधित पक्षों से चर्चा की और आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूरी करने के बाद रास्ते से अवरोध हटवाकर किसानों के खेत तक आवागमन पुनः सुचारु कराया। खेत तक पहुंच का मार्ग बहाल होने पर किसान रमेशचंद्र शर्मा एवं रामलाल शर्मा ने जिला प्रशासन, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। जिला प्रशासन ने कहा है कि आमजन से जुड़े राजस्व प्रकरणों एवं अन्य शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और न्यायसंगत निराकरण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।