द वॉचमैन पोस्ट
24 July, 2026
प्रशासनिक
मल्हारगढ़। मल्हारगढ़ अनुभाग में पदस्थ राकेश द्विवेदी के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) से उप निरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत होने पर एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर एसडीओपी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राकेश द्विवेदी का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग का नाम गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्टाफ ने पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राकेश द्विवेदी को शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल की मंगलकामना की।