डेस्क न्यूज़
24 July, 2026
अन्य
नीमच, 24 जुलाई 2026। नीमच शहर में आज भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। दोपहर के 1:30 बज चुके हैं और शहर के माहेश्वरी भवन से भगवान श्रीजगन्नाथजी, अग्रज श्रीबलदेव जी एवं माता सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा शुरू होने के अंतिम चरण में है।
भगवान के दिव्य रथ के दर्शन और रस्सों को खींचकर धर्म लाभ कमाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब माहेश्वरी भवन परिसर में उमड़ पड़ा है। चारों ओर "जय जगन्नाथ" और "हरे कृष्णा" के जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय हो गया है।
इन प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी रथयात्रा
माहेश्वरी भवन से प्रारंभ होकर महाप्रभु की यह भव्य यात्रा शहर के मुख्य हृदय स्थलों से गुजरेगी, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा:
यात्रा मार्ग: माहेश्वरी भवन ➔ जैन भवन रोड ➔ विजय टाकीज चौराहा ➔ दशहरा मैदान ➔ जाजू बिल्डिंग ➔ तिलक मार्ग ➔ घंटाघर ➔ नया बाजार।
श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, संकीर्तन मंडलियों ने बांधा समां
रथयात्रा की पूर्व संध्या से ही तैयारियां जोरों पर थीं। ढोल-नगाड़ों, झांकियों और हरिनाम संकीर्तन मंडलियों की गूंज के बीच महाप्रभु अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ पर विराजमान हो रहे हैं। शहर के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह जलसेवा और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।
सभी नीमच वासी अपने परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भगवान श्रीजगन्नाथजी के दिव्य रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे और इस आलौकिक पर्व के साक्षी बनेंगे ।