ताजासमाचार

अडमालिया स्कूल में 52 विद्यार्थियों को मिली निःशुल्क साइकिल, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया वितरण

डेस्क न्यूज़ 08 July, 2026 अन्य

नीमच। ग्राम अडमालिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने 52 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रतन मालावत, जनपद सदस्य वासुदेव मेघवाल, राजीव गरासिया, अनिल शर्मा, सरपंच शांतिलाल, विद्यालय के प्राचार्य सचिन जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर हरियाली उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Post