डेस्क न्यूज़
08 July, 2026
अन्य
नीमच। मोडी माताजी परिसर में पेसेफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। किसान नेता राजकुमार अहीर की पहल एवं जनसहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 250 महिला एवं पुरुषों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर का आयोजन 5 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, हृदय जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न रोगों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शिविर का लाभ लेने पहुंचे।
राजकुमार अहीर एवं उनके साथियों ने पूरे शिविर के दौरान उपस्थित रहकर नागरिकों के पंजीयन और जांच व्यवस्था में सहयोग किया। शिविर में प्रभारी जितेंद्रसिंह तंवर, संयोजक गुलाबसिंह राठौर तथा कार्यकारी निदेशक अमन अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
शिविर में डॉ. प्रियन, डॉ. प्रियांशु जोशी, जितेंद्रसिंह पंवार एवं महेंद्रसिंह चुण्डावत ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। आयोजन के दौरान सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में पंजीकृत मरीजों का उपचार उदयपुर स्थित पेसेफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नि:शुल्क किया जाएगा। साथ ही मरीजों को शिविर स्थल से अस्पताल तक लाने और उपचार के बाद सुरक्षित उनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।