ताजासमाचार

SP राजेश व्यास का बड़ा एक्शन : 5 अधिकारियों के बदले पदस्थापन, कुकड़ेश्वर, रामपुरा और सरवानिया महाराज चौकी को मिले नए प्रभारी

डेस्क न्यूज़ 01 July, 2026 अन्य

नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के पांच पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची इस प्रकार है-
कार्यवाहक निरीक्षक भीमसिंह सिसोदिया को थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर से पुलिस लाइन नीमच भेजा गया।
उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौर को थाना जीरन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर बनाया गया।
कार्यवाहक उप निरीक्षक विपिन मसीह को थाना प्रभारी रामपुरा से पुलिस लाइन नीमच पदस्थ किया गया।
उप निरीक्षक निलेश सोलंकी को चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज (थाना जावद) से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी रामपुरा नियुक्त किया गया।
कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक गोपाल तनान को थाना जीरन से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज (थाना जावद) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा थानों में कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Post