ताजासमाचार

BREAKING NEWS : नीमच-सिंगोली रोड पर सनसनी ! खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पैर भी थे बंधे... हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

डेस्क न्यूज़ 01 July, 2026 अन्य

नीमच। नीमच-सिंगोली रोड स्थित सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुलाबावजी मंदिर के समीप उस समय सनसनी फैल गई, जब मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर दूर एक खेत में पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, वहीं सिंगोली पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के पैर भी रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया हो। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी किसी भी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार घटनास्थल के पास सड़क किनारे एक ट्रैक्टर भी खड़ा मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक संभवतः भूसा भरने का कार्य करने वाला ट्रैक्टर चालक था।

सूत्रों के अनुसार मृतक जीरन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मृतक की पहचान और नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। परिजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Related Post