ताजासमाचार

एचडीएफसी लाइफ की नई ब्रांच का शुभारम्भ, बेहतर सेवाओं के साथ नए कार्यालय से होगा संचालन

डेस्क न्यूज़ 23 June, 2026 अन्य

नीमच। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की नई शाखा का शुभारम्भ 22 जुलाई 2026 को विधिवत संपन्न हुआ। शुभारम्भ समारोह में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गोयल, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट अरुप रॉय एवं सर्किल हेड बलजीत सिंह सलूजा विशेष रूप से पहुंचे। अतिथियों ने नीमच ब्रांच मैनेजर धर्मेंद्र सांकला की उपस्थिति में रिबन काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों का स्वागत ब्रांच के एमडीआरटी पार्टनर पंकज मलिक एवं हर्षित खटोड़ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर एचडीएफसी लाइफ की टीम के राकेश जोशी, टीना गुप्ता, अदिति चेलावत ,शिवानी हरित, रवि सोनी, सुधीर व्यास,तरुण सोनी सहित नीमच एवं आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक पार्टनर्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने नीमच शाखा द्वारा कम समय में हासिल की गई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई शाखा आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिससे ग्राहकों को बीमा संबंधी सेवाएं अधिक सुगमता और बेहतर वातावरण में उपलब्ध हो सकेंगी।

गौरतलब है कि एचडीएफसी लाइफ की नई शाखा बोहरा गली के सामने, मोंटी कार्लो शोरूम के पास, कमल स्टोर्स के ऊपर प्रथम तल पर स्थानांतरित की गई है। नई शाखा के शुभारम्भ से क्षेत्र के ग्राहकों को और अधिक सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Related Post