डेस्क न्यूज़
09 June, 2026
अन्य
पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे मार्ग पर पिपलियामंडी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोगों और राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल पति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक हताहतों के नाम और पते की पूरी जानकारी मिलना बाकी है।