डेस्क न्यूज़
16 June, 2026
अन्य
मंदसौर। नयाखेड़ा बायपास पर मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अशोक ट्रेवल्स की एक यात्री बस को लोगों ने रोककर घेर लिया। बस पर सड़क हादसे के बाद मौके से निकलने का आरोप लगाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बस घटनास्थल से आगे बढ़ गई थी। इससे नाराज लोगों ने बस का पीछा कर नयाखेड़ा बायपास पर उसे रोक लिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और बस को चारों ओर से घेर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर माहौल शांत कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे और बस को रोके जाने की घटना के चलते कुछ समय के लिए बायपास मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।