न्यूज डेस्क
24 May, 2025
इस्कॉन उज्जैन के अध्यक्ष व्रजेंद्र कृष्ण दास ने पुलिस कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
नीमच। मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों के लिए अवसाद और तनाव प्रबंधन हेतु इस्कॉन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अपने कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को दैनिक कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाले तनाव का प्रभावी ढंग से सामना करने में मदद करना है, जिससे उनकी कार्यक्षमता में सुधार हो सके।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, आरआई विक्रम सिंह और कंट्रोल रूम प्रभारी मनीष गेहलोत भी उपस्थित रहे। साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी सहित पुलिस जवान व महिला सैनिक उपस्थित रहे।
