न्यूज डेस्क
23 May, 2025
शक्तावत परिवार आंबा ठिकाना की हो रही सभी ओर प्रशंसा
सिंगोली।(महेंद्र सिंह राठौड़) सिंगोली के निकटवर्ती अम्बा ठिकाने में गुरुवार 22 मई को आयोजित सगाई तिलक दस्तूर कार्यक्रम में दूल्हे ने टीके में आई 5 लाख 21 हजार रुपये की राशि लौटाकर सामाजिक सरोकार और सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।
करणी सेना परिवार के सक्रिय सदस्य पुष्पराज सिंह शक्तावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ठिकाना आंबा में ठाकुर साहब दलपत सिंह के पौत्र व कुॅंवर सिद्दार्थ सिंह शक्तावत के बेटे देवांश सिंह का सगाई दस्तूर गुरूवार 22 मई को आयोजित हुआ। दूल्हे को ससुराल पक्ष ठिकाना आँकली लड़की वालो की तरफ से ठाकुर कैलाश सिंह, शंकर सिंह, सुर्यभानसिंह पंवार ठिकाना आँकली ने टीका दस्तूर के रूप में 5 लाख 21 हजार रुपये पेश किए। इस पर दूल्हे के पिता ने शगून के तौर पर एक रुपया नारियल लेकर टीका दस्तूर की रोकड़ राशि वापिस लौटा दी। वहीं राजपूत समाज सहित अन्य समाजो के लिए लड़की वालो की तरफ से टीके व दहेज में आने वाली नगद राशी को नही लेने का संदेश दिया।

इस आयोजन में उपस्थित राजपूत समाजजनो ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे दहेज मुक्त समाज के विकास को बल मिलेगा साथ ही समाज उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर ठाकुर साहब अम्बा देवराज सिंह शक्तावत, गुलाब सिंह राठौड़ गुड्डा खेड़ा, भेरू सिंह हाड़ा दौलपूरा, गजेंद्र सिंह राठौड़ रानीपुरिया, गजेंद्र सिंह राठौड़ चम्पी, लाखन सिंह चौहान नारायणगढ़, जीवन सिंह राणावतो की सादड़ी, करण सिंह राठौड़ अरनिया, तेज सिंह रूपपुरा, सुमेर सिंह शेखावत देवरिया फार्म, पुष्पेंद्र सिंह शक्तवात खजुरिया, भोम सिंह राठौड़ छावनियां, हनुमान सिंह राठौड़ बस्सी, अम्बा ठिकाने से जगपाल सिंह, शम्भू सिंह, गोविन्द सिंह, सजन सिंह, धर्मपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, गजराज सिंह, इंद्रपाल सिंह, धीरेद्र सिंह और शक्तवात परिवार अम्बा सहित आसपास के सभी ठिकानो से राजपूत समाज के पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित थे।