न्यूज डेस्क
25 April, 2025
नीमच। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद (मध्य भारत पश्चिम प्रांत) शाखा नीमच का सत्र 2025 -26 के लिए गठित नवीन पदाधिकारीयों का दायित्व ग्रहण समारोह कल दिनांक 26 अप्रैल शनिवार को शाम 7:30 बजे से सीएस वी अग्रोहा भवन नीमच पर रखा गया है। नवीन सत्र के लिए अध्यक्ष रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा ,कोषाध्यक्ष संदीप दरक अपनी नवगठित कार्यकारिणी के साथ शपथ लेंगे और दायित्व ग्रहण करेंगे। मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी एवं निवर्तमान अध्यक्ष सुशील गट्टानी, सचिव विश्वास खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पावन सानिध्य अतिथि के रुप में क्रांतिकारी संत श्री श्री 108 ब्रह्मानंद जी रामायणी, मुख्य अतिथि नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह जी परिहार, विशिष्ट अतिथि जगदीश जी चौधरी ,अध्यक्ष अखिल भारतीय पोरवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट, स्वाति गौरव चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष, अशोक अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष , सुनील सिहल पूर्व रीजनल सचिव सेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वर्तमान रीजनल सचिव सेवा प्रदीप चोपड़ा जावद, मध्य भारत पश्चिम प्रांत प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल, शपथ अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।