मुकेश पार्टनर
08 October, 2025
नीमच। पुराने शहर नीमच सिटी के निवासी सेवानिवृत्त प्रयोगशाला शिक्षक भगतसिंह कुमावत का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हंसमुख, मिलनसार एवं सेवाभावी प्रवृति के श्री कुमावत नीमच सिटी में भग्गू दादा के नाम से प्रसिद्ध थे, उन्होंने सालों तक रावण रूण्डी में शरद पूर्णिमा पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया और सेवाएं दी, वे नीमच सिटी के ऐसे व्यक्ति थे, जो सुख तो ठीक है, पर दुख में भी लोगों के साथ खड़े रहते थे और धार्मिक कार्यक्रमों में खासे सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा तुर्रा मंडल के सदस्य होकर तुर्रा कलंगी के खेल में अभिनय करते थे।
वे राजेश कुमावत (सोनू) व खेल शिक्षक भरतसिंह कुमावत के पिताजी थे। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार 9 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे निज निवास एल 54 इंदिरा नगर(उषा डेयरी के पीछे) नीमच से निकलेगी और रामपुरा दरवाजा नीमच सिटी स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।